फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four people including husband and mother-in-law booked

Dehradun News: दहेज उत्पीड़न में पति और सास समेत चार पर मुकदमा

Fri, 08 Aug 2025 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four people including husband and mother-in-law booked
पटेलनगर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एमडीडीए कॉलोनी क्षेत्र निवासी डिंपल राणा ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उनका विवाह उत्तर प्रदेश के जिला बागपत निवासी सचिन राणा से हुआ था। विवाह की सभी रस्में देहरादून स्थित एक मंदिर में हुई थीं। इसके बाद दून में विवाह का पंजीकरण भी कराया गया था। शादी के बाद वे अपने पति के साथ आगरा रहने के लिए गई थीं। आरोप है कि इस दौरान उनके पति दहेज की मांग करने लगे ओर गाली-गलौज, मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मायके पक्ष को भी दी तो उनके पिता ने दहेज के रूप में उन्हें लाखों रुपये दिए। पुलिस ने पति समेत ससुर राजेश कुमार, सास मंजू देवी और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed