{"_id":"660cf12b2f7c2cb89b0a1770","slug":"four-passengers-including-a-woman-were-made-unconscious-by-mixing-intoxicants-in-tea-haridwar-uttarakhand-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बस अड्डे के पास चाय पी...और कुछ देर पर बैरागी कैंप के पास मिले बेहोश मिले एक महिला सहित चार यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बस अड्डे के पास चाय पी...और कुछ देर पर बैरागी कैंप के पास मिले बेहोश मिले एक महिला सहित चार यात्री
Wed, 03 Apr 2024 11:39 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:39 AM IST
सार
कनखल के बैरागी कैंप में महिला सहित चार लोगों के साथ हुई घटना की पुलिस जांच कर रही है। राहगीरों ने चारों यात्रियों को अचेत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घनसाली से हरिद्वार आए एक महिला सहित चार यात्री बैरागी कैंप में बेहोश मिले। एक अज्ञात शख्स ने सोमवार देर रात चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वे बेहोश हो गए, चारों बैरागी कैंप में पाए गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यात्रियों से लूटपाट का मामला भी सामने आया है, वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, घनसाली से एक परिवार हरिद्वार आया था। इसमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन
बातों में उलझाकर पिला दी नशीली चाय
चारों को बस अड्डे के पास एक नेपाली मूल का युवक मिला। उसने उन्हें बातों में उलझाकर नशीली चाय पिला दी। इसके बाद ऑटो से उन्हें बैरागी कैंप कनखल ले गया। जहां चारों बेहोश हो गए। युवक उन्हें यहां छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने चारों को अचेत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से चारों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Election: दूर का वोटर भी है दमदार...सियासीबाजी पलटने का रखते दम, उत्तराखंड में सभी राजनीतिक दलों की इन पर नजर
मंगलवार को होश में आने पर यात्रियों ने पुलिस को बस अड्डे के पास एक नेपाली मूल के युवक के मिलने की जानकारी दी है। साथ ही मोबाइल फोन और नकदी भी लूटने की बात बताई है। मगर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। कनखल थाने के एसएसआई सुभाष चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। लूट की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।