फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four nominations for the post of councillor cancelled amid

Dehradun News: जबरदस्त हंगामे के बीच पार्षद पद के चार नामांकन रद्द

Thu, 02 Jan 2025 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four nominations for the post of councillor cancelled amid
Iमेयर के सभी 11 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए, आज वापस ले सकेंगे अपने नाम
विज्ञापन

I

Iवार्ड-49 से कांग्रेस प्रत्याशी इलियास अंसारी और उनके पुत्र का नामांकन रद्दI
Iवार्ड-95 और वार्ड- 94 में भी एक-एक नामांकन खारिज किया गया
I
Iनगर निगम देहरादून के चुनाव के लिए आए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में मेयर पद के सभी 11 प्रत्याशियों के आवेदन सही मिले। वहीं, भारी हंगामें के बीच पार्षद पद के चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए हैं। देर शाम पार्षद पद के 427 नामांकन पत्रों अनंतिम सूची सभी चस्पा कर दी गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने आरओ पर भाजपा विधायक के दबाव में आकर नामांकन निरस्त करने का आरोप लगा हंगामा किया।I
Iबुधवार सुबह नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान सबसे पहले वार्ड-95 की करुणा सिंह का नामांकन पत्र अधूरे कागजात की वजह से निरस्त किया गया। उसके बाद वार्ड-94 के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह का नामांकन तीन बच्चे होने के कारण रद्द किया गया। इसके बाद भाजपा की ओर से चार वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पर दायर की गई आपत्तियों पर सुनवाई हुई। मंगलवार को वार्ड-47 के कांग्रेस प्रत्याशी रोबिन त्यागी, वार्ड-49 के कांग्रेस प्रत्याशी इलियास अंसारी और उनके पुत्र, वार्ड-75 के कांग्रेस प्रत्याशी मुकीम अहमद, वार्ड-3 के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल क्षेत्री और वार्ड- 48 भाजपा प्रत्याशी कमली भट्ट के नामांकन पत्रों पर आपत्ति लगाई गई थी। सभी पर सुनवाई हुई। इस दौरान वार्ड-47 और वार्ड-49 के प्रत्याशियों पर नगर निगम की जमीन कब्जाने और कर जमा नहीं करने का आरोप लगाया गया। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आरओ के सामने दस्तावेज रखे। उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी काउंटर किया। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद आरओ ने वार्ड-49 के इलियास अंसारी और उसके पुत्र वसीम अंसारी का नामांकन खारिज कर दिया। वार्ड-47, 49 और तीन पर आईं आपत्तियों को निरस्त कर दिया।I
विज्ञापन

I
I
Iइसलिए हुए नामांकन निरस्त
I
Iवार्ड-49 के निवर्तमान पार्षद इलियास अंसारी ने कांग्रेस से और उनके पुत्र वसीम ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया था। आपत्तियां लगाई गईं थीं कि इन्होंने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है। आपत्तियों पर सुनवाई हुई। आपत्ति लगाने वाले की तरफ से विधायक उमेश शर्मा स्वयं आरओ के समक्ष पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने आरओ के सामने साक्ष्य रखे। उसके बाद नगर निगम से भी इस मामले में रिपोर्ट ली गई, जिसके बाद ये दोनों नामांकन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसलिए बचे नामांकनI
Iवार्ड-47 से कांग्रेस के प्रत्याशी रोबिन त्यागी, वार्ड-48 की भाजपा प्रत्याशी कमली भट्ठ, वार्ड-3 के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल क्षेत्री पर आपत्तियां थी। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने प्रत्याशी रोबिन त्यागी पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। लेकिन नगर निगम की जमीन पर कब्जा नहीं मिला। इसके बाद आपत्ति निरस्त कर दी गई। इसी तरह वार्ड-3 और वार्ड-48 की आपत्तियां भी निरस्त कर दी गईं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed