{"_id":"597b2d234f1c1b313d8b4820","slug":"four-men-hospitalized-after-eat-mushroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला मशरूम खाने से चार लोगों की बिगड़ी तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला मशरूम खाने से चार लोगों की बिगड़ी तबियत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
mushrooms
जहरीला मशरूम खाने से चार लोग बीमार हो गए। चारों को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन
पाबौ ब्लॉक के गड़ी गांव में नेपाली मूल के मजदूरों गगन, लेख बहादुर, शशि बहादुर ने बृहस्पतिवार रात मशरूम की सब्जी खाई थी।
शुक्रवार दोपहर उल्टी दस्त होने पर देर शाम उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पौड़ी ब्लॉक के उरेगी गांव निवासी मदन सिंह ने शुक्रवार दोपहर में मशरूम की सब्जी खाई थी। तबियत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन