Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four-horned Khadu found in Koti village of Chamoli can lead Nanda Raj Jat Yatra

Nanda Raj Jat Yatra : चमोली के कोटी गांव में मिला चार सींग का खाडू, कर सकता है नंदा राजजात यात्रा की अगुवाई

Sun, 13 Jul 2025 01:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jul 2025 01:28 PM IST
सार

हर 12 वर्ष में होने वाली नंदा राजजात यात्रा से जुड़ी परंपरा है कि चार सींग वाला खाडू यात्रा की अगुवाई करता है। इसका जन्म यात्रा से एक साल पहले हो जाता है। इस बाद भी 2026 में होने वाली यात्रा से पहले खाडू दिखा है।

विज्ञापन
Four-horned Khadu found in Koti village of Chamoli can lead Nanda Raj Jat Yatra
चार सींग वाला खाडू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकासखंड के कोटी गांव में चार सींग वाला मेंंढा (खाडू) मिला है। उसका जन्म करीब पांच माह पहले हुआ है। चार सींग का मेंंढा श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की अगुवाई करता है। जिससे सोशल मीडिया में इसे अगुवा बताया जा रहा है। हालांकि समिति ने कहा कि जिसे देवी चयन करेगी वही बनेगा अगुवा।

विज्ञापन


कोटी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल ने बताया कि कोटी गांव के हरीश लाल के यहां एक चार सींग वाला मेंंढा है। जो करीब पांच माह का है। ऐसे में लोग इसे श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा से जोड़कर देख रहे हैं। कोटी में मां नंदा का मंदिर है और यह गांव हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा का पांचवां पड़ाव भी है।
विज्ञापन


बकरीपालक और उनके बेटे गौरव का कहना है कि वो 20 वर्षों से बकरी और भेड़ पालन कर रहे हैं लेकिन आज तक चार सींग का खाडू पैदा नहीं हआ। अब हुआ है जिसका पता उन्हें दो सप्ताह पहले ही लगा है कि उसके चार सींग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समिति चाहे तो वो देवी यात्रा के लिए मेंंढा को नि:शुल्क प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य के खदान क्षेत्रों के लिए बनी स्टार रेटिंग योजना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

Trending Videos

वहीं श्रीनंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर का कहना है कि देवी यात्रा में मेंंढा का ही नहीं बल्कि हर सामग्री का चयन परंपरा और शास्त्र सम्मत होने पर किया जाता है। अभी देवी यात्रा के लिए केवल एक अनुष्ठान मौडवी ही हो पाया है।

आगामी बसंत पंचमी पर यात्रा का कार्यक्रम जारी होने और मनौती होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि चार सींग वाले मेंंढों का जन्म यदा-कदा होता रहता है। इसमें वही मेंंढा लिया जाएगा जिसे देवी चयनित करेगी और जो परंपरा और शास्त्र सम्मत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed