फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four flyovers will be built on Delhi-Dehradun national highway

उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून एनएच पर बनेंगे चार फ्लाईओवर, 2020 तक पूरो होगा काम

Thu, 24 May 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर Updated Thu, 24 May 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
Four flyovers will be built on Delhi-Dehradun national highway
flyover - फोटो : amar ujala

नेशनल हाईवे संख्या 73 (दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग) पर चार फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवर में दो भगवानपुर में, एक पुहाना तिराहे पर, एक मंडावर चेक पोस्ट के पास बनाए जाएंगे। जल्द ही फ्लाईओवर का काम शुरू होगा। इन फ्लाईओवर का काम मार्च 2020 तक खत्म होगा। सभी फ्लाईओवर डबल लेन के होंगे।   

विज्ञापन


एनएच 73 (दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग) पर छह माह से भगवानपुर क्षेत्र में हाईवे का चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे चौड़ीकरण कर रही एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र दुबे ने बताया कि हाईवे पर आबादी वाले क्षेत्रों में चार फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


भगवानपुर कस्बे में दो फ्लाईओवर बनेंगे, वहीं पुहाना तिराहे पर भी एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा, मंडावर चेक पोस्ट के समीप भी एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। सभी फ्लाईओवर एक किलोमीटर लंबे और डबल लेन के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर निर्माण जल्द शुरू होगा। फ्लाईओवर बनने से स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर बनने रुड़की से देहरादून का सफर जल्द हो सकेगा। जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।  


सालियर से छुटमलपुर तक हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का तेजी से काम चल रहा है। मंडावर  चेक पोस्ट तक हाईवे का चौड़ीकरण का काम एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा। जून 2019 यह चौड़ीकरण का पूरा होगा। मार्च 2020 तक फ्लाईओवर भी बनकर तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed