{"_id":"67bf76be531cefee330a8d54","slug":"four-day-fair-begins-in-barhwala-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-629012-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाढ़वाला में चार दिवसीय मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाढ़वाला में चार दिवसीय मेले का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर बाढ़वाला में लगने वाले क्षेत्र के प्रमुख मेले की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान इसका शुभारंभ किया। पहले दिन पछवादून, जौनसार बावर व हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पंहुचे।
मेले के लिए एक दिन पहले ही झूले, खिलौने व आवश्यक सामान की दुकानें सज गई थीं। इसके साथ ही मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए बाढ़वाला मैदान के सामने से गुजरने वाले यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया था। बाढ़वाला मेला जौनसार बावर व हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामीणों की साझी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मेले में इस पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। मेले में ग्रामीण किचन के सामान से लेकर छोटे-छोटे कृषि यंत्र, घरेलू सामान व आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी करते हैं। उधर, बाढ़वाला स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मेला स्थल की रौनक का जायजा लिया। झले का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष अरुण खत्री, संदीप शर्मा, मनीष शर्मा, सोमेंद्र तोमर, महावीर चौहान, जोगिंदर सिंह, देशराज आदि उपस्थित रहे।