फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vikasnagar news : Four arrested including lawyer with chital horn

विकासनगर : बंदूक, कारतूस और चीतल के सींग के साथ एक वकील समेत चार लोगों को गिरफ्तार

Sun, 06 Jun 2021 09:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 06 Jun 2021 09:20 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार तिमली रेंज की रेंज अधिकारी पूजा रावल कर्मचारियों के साथ बीते शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे धौला कक्ष संख्या- तीन में गश्त कर रही थीं।

विज्ञापन
vikasnagar news : Four arrested including lawyer with chital horn
वन विभाग द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग की टीम में तिमली रेंज के जंगल से बंदूक, कारतूस और चीतल के सींग के साथ एक वकील समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तिमली रेंज की रेंज अधिकारी पूजा रावल कर्मचारियों के साथ बीते शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे धौला कक्ष संख्या- तीन में गश्त कर रही थीं। इस दौरान उन्हें एक कार और चार लोग दिखाई दिए। वन कर्मियों ने घेराबंदी का उनके दबोचा लिया। एक व्यक्ति के हाथ में 12 बौर की बंदूक थी। कार की तलाशी लेने पर तीन कारतूस, खून और चीतल का सींग बरामद हुआ।
विज्ञापन


जिस पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान एडवोकेट अजब सिंह तोमर निवासी एनफील्ड, अजब सिंह चौहान निवासी बाड़वाला डुमेट, जवाहर सिंह चौहान निवासी दसऊ और आशीष उनियाल निवासी दिनकर विहार के रूप में हुई। रेंज अधिकारी ने बताया कि कार से सर्च लाइट भी मिली है। आरोपियों ने पूछताछ में दो दिन पूर्व शिकार करने की बात भी कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों की के मोबाइल में शिकार से जुड़ी तस्वीरें मिली हैं। सभी के मोबाइलों को सीज कर दिया गया है। खून को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि पकड़े गए आरोपियों के साथ कुछ और लोग तो शामिल नहीं हैं। टीम में वन दारोगा अरुण जोशी, वन आरक्षी अनूप यादव, बीट सहायक सामेंद्र पाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed