फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four accused of robbery by holding woman and her maid

Dehradun News: महिला व उनकी नौकरानी को बंधक बना डकैती डालने के चार आरोपी दबोचे

Wed, 29 May 2024 05:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery by holding woman and her maid
डालनवाला क्षेत्र में महिला और उनकी नौकरानी को बंधक बनाकर लूटपाट करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूटपाट में कुल सात लोग शामिल थे। ऐसे में पुलिस ने लूट के इस मुकदमे को डकैती में तरमीम कर लिया है। आरोपियों में एक दिल्ली का शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ लूट, हत्या और डकैती जैसे संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। उसका एक साथी भी शातिर लुटेरा है। उस पर भी मण्णुपुरम गोल्ड लोन कंपनी से नौ किलोग्राम सोना लूटने का आरोप है। डकैती की साजिश महिला के बेटे की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले कर्मचारी व उनके नौकर ने रची थी। इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रणव सोईन निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, डालनवाला ने 24 मई को शिकायत की थी। बताया था कि तीन बदमाशों ने घर में मौजूद उनकी मां व नौकरानी मीता को बंधक बनाकर नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए हैं। बदमाशों ने वहां से दो हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने हाल ही में जमानत पर छूटे आरोपियों का सत्यापन शुरू किया। नेशनल पुलिस ग्रुप और अन्य पुलिस ग्रुप पर संदिग्धों की तस्वीरें वायरल कीं। सीसीटीवी फुटेज में कुल चार बदमाशों के हुलिए नजर आए थे। पता चला कि इस तरह का गैंग दिल्ली में सक्रिय हैं और इस वक्त प्रशांत नगर इलाके में हैं।
विज्ञापन




पुलिस और एसओजी की टीम ने दो आरोपियों राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन निवासी गली नंबर चार, शुक्र बाजार, विजय विहार फेस वन, रोहिणी, नई दिल्ली और रिंकू कुमार उर्फ हरीश निवासी गली नंबर सात सोनिया विहार, खजूरी, नई दिल्ली को लूटे गए मोबाइल व घटना में इस्तेमाल कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपी मोहित कुमार गंगवार निवासी सेलाकुई, देहरादून मूल निवासी रम्पुरा, नत्थू, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत और संजीव कुमार निवासी गोपालपुर, कोतवाली बिजनौर को भी गिरफ्तार कर लिया। संजीव सोईन का नौकर है। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले सागर सोम, प्रेम थापा और उसका एक दोस्त पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








तिहाड़ जेल में दिसंबर 2023 में बनाई थी डकैती की योजना



पूछताछ में आरोपी राजेश बंसल उर्फ मदन ने बताया कि उसकी मुलाकात रिंकू, प्रेम व मोहित से तिहाड़ जेल में हुई थी। उन्होंने दिसंबर 2023 को डकैती की योजना बनाई थी। जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों की मुलाकात सरधना मेरठ के निवासी सागर सोम से हुई। सागर सोम सोईन की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। उसने बताया था कि चंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली महिला काफी पैसे वाली है और वह अपने बेटे के साथ यहां पर अकेली रहती है। कुछ दिन पहले ही उनके पति का देहांत हो चुका है। सागर ने बताया था कि महिला ने उसके हिसाब-किताब में दो लाख रुपये का घपला किया था, जिसके लिए अब वह उन्हें सबक सिखाना चाहता है।







जनवरी 2024 में की रेकी, अप्रैल में प्रयास



आरोपियों ने पूरी योजना बनाने के बाद जनवरी 2024 में घर की रेकी की। इसके बाद अप्रैल में यहां डकैती डालने के लिए आए, मगर कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद 24 मई को फिर से गांधी पार्क में इकट्ठा हुए और डकैती डालने के लिए गए। घर के नौकर संजीव का फोन आने के बाद मदन, प्रेम, रिंकू और उनका एक अन्य साथी साईंलोक कॉलोनी चंद्रलोक कॉलोनी सोईन के घर पहुंचे। प्रेम घर के बाहर खड़े होकर निगरानी करने लगा। बाकी तीनों ने अंदर लूटपाट की।








बंसल पर हैं हत्या और डकैती के कई मुकदमे



आरोपी राजेश कुमार बंसल दिल्ली में कई सालों से अपराध में लिप्त है। उस पर 2004 में शीशपाल नाम के व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। इसका मुकदमा थाना समयपुर बादली, दिल्ली में दर्ज है। इसके अलावा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 2011 में ठेकेदार के घर भी लूटपाट की थी। वर्ष 2010 में बंसल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। थाना पटेलनगर दिल्ली में कैश वैन लूटने के प्रयास का भी मुकदमा बंसल पर दर्ज है। इसके साथ ही वर्ष 2019 में उसने द्वारिका दिल्ली क्षेत्र में एक कैश वैन से डेढ़ करोड़ रुपये भी लूटे थे। दूसरे आरोपी मोहित गंगवार सराय थाना क्षेत्र में साइबर कैफे चलाता था। उसने धोखाधड़ी को भी अंजाम दिया है। रिंकू कुमार 2009 में मण्णुपुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस से नौ किलोग्राम सोना लूटने का भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed