{"_id":"65e8c4be57d888a32700f980","slug":"four-accused-arrested-in-theft-and-robbery-incidents-dehradun-news-c-5-1-drn1031-365681-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चोरी और लूट की घटनाओं में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चोरी और लूट की घटनाओं में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर में हुई चोरी और लूट की घटनाओं में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें टाटा कंपनी के शोरूम में हुई चोरी के आरोप में मध्य प्रदेश के गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में दो स्थानीय युवकों को दबोचा है। पुलिस ने चारों आरोपियों से लूट और चोरी का माल बरामद किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ओबरॉय मोटर्स शोरूम और तान्या ऑटोमोबाइल्स शोरूम में चोरों ने नकदी और दस्तावेज चोरी कर लिए थे। एक ही रात में हुई चोरी की दो घटनाओं में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से चोरों की तलाश शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि चोरी की इन घटनाओं में मध्य प्रदेश की गैंग का हाथ है। पुलिस टीम को चोरों की तलाश में मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया गया। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए पुलिस बुधवार तक चोरों तक पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों मेवालाल मोहिते निवासी खांडवा, मध्य प्रदेश और नंदराम निवासी खांडवा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच लाख रुपये नकद और अलमारी तोड़ने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद हुए हैं।
उधर, नेहरू कॉलोनी थाने में आदित्य गैरोला ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह मंगलवार को अपने किसी काम से गणेश विहार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उनसे पर्स लूट लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें दो युवक दिखाई दिए। इन युवकों को अजबपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम जावेद उर्फ सोनू और शौकीन निवासी मस्जिद वाली गली नेहरू कॉलोनी बताए। आरोपी पहले भी नशा तस्करी, चोरी और मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। इनके पास से लूटा गया पर्स व मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।