फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Uttarakhand CMbhagat singh Koshyari took oath as Governor of Maharashtra

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने ली महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ

Fri, 06 Sep 2019 09:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Sep 2019 09:02 AM IST
सार

- प्रदेश के मंत्री, सांसद व विधायक बने समारोह के गवाह

विज्ञापन
Former Uttarakhand CMbhagat singh Koshyari took oath as Governor of Maharashtra
महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मराठी भाषा में शपथ पढ़ी। मुंबई उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग ने कोश्यारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस गरिमामय समारोह के उत्तराखंड सरकार के कुछ मंत्री, सांसद और विधायक भी गवाह बनें।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जारी कोश्यारी के नियुक्ति पत्र को पढ़ा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री अरविंद मेहता, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अटवाले, महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड से कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, डॉ. धनसिंह रावत, रेखा आर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अजय भट्ट, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, भाजपा विधायक गणेश जोशी देश राज कर्णवाल, महेश नेगी, दलीप सिंह रावत व भाजपा के सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed