फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former soldiers remembered the history and bravery of the battalion

Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने बटालियन के इतिहास और शौर्य को किया याद

Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former soldiers remembered the history and bravery of the battalion

विज्ञापन
I- धूमधाम से मनाया गया 10वीं गढ़वाल राइफल्स को स्थापना दिवस
I

I
I

I- विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही वीर नारियों को किया सम्मानित
I
I
I
I
I
I दसवीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास एवं युद्ध क्षेत्र में किए गए योगदान व पुरानी यादों को एक-दूसरे के साथ साझा किया तो पूर्व सैनिक जोश से भर गए। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।
I
Iइस दौरान संगठन के अध्यक्ष कैप्टन एनडी बसलियाल ने कहा कि चाहे 1971 का युद्ध हो, श्रीनगर में काउंटर इंटर्जेसी हो या 1999 मे कारगिल युद्ध। साथ ही 2003-04 में कांगो एवं लेबनान शांति सेना के रूप में किया गया योगदान बटालियन के सैनिकों ने अपने अतुल्य शौर्य का परिचय दिया है। कहा कि बटालियन का नाम आज भारत की सेना में बड़े गर्व से लिया जा रहा है। जिस पर सभी पूर्व सैनिकों को नाज है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीजीएमआई भारत सरकार लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की बधाई दी। बिग्रेडियर शिवेंद्र सिंह ने बटालियन में बिताए अपने यादों को साधा किया। कार्यक्रम में नवांकर नृत्य कला केंद्र के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कारगिल शहीद के वीरांगना वीर नारियों को को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iमंच का संचालन राजेंद्र रतूड़ी द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी सुरेश सकलानी, सतेश्वर प्रसाद सती, रुद्र सिंह रावत, कैप्टन बीरेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजन मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed