{"_id":"6629b22e2142b4363a04dda4","slug":"former-soldiers-got-angry-after-finding-illegal-liquor-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-398770-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर में अवैध शराब मिलने पर भड़के पूर्व सैनिक, काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर में अवैध शराब मिलने पर भड़के पूर्व सैनिक, काटा हंगामा
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब बिक्री पर बुधवार को पूर्व सैनिक भड़क गए। उन्होंने एक घर से अवैध शराब पकड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया। पूर्व सैनिकों ने पुलिस पर शराब का कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
पूर्व सैनिकों को कई दिनों से तेलपुरा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं मिल रही थीं। जिस पर पूर्व सैनिक भी नजर रखे हुए थे। बुधवार की दोपहर पूर्व सैनिकों को सूचना मिली कि इक्फाई यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक मकान में अवैध शराब रखी हुई है। जिस पर पूर्व सैनिक वहां पहुंचे। जहां मकान के किचन में शराब की आठ पेटियां मिलीं।
पूर्व सैनिकों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने इसकी सूचना सेलाकुई पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शराब को जब्त कर थाने ले गए। जांच में पता चला कि यह शराब दीपक नामक युवक की थी। जिसे बीते मंगलवार की रात को पुलिस ने दो पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बियर के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति बहादरपुर-तेलपुरा के अध्यक्ष निरंजन चौहान ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिस कारण अवैध शराब की बिक्री हो रही है। युवा नशे के आदी हो रहे हैं। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से शराब उपलब्ध हो रही है। शराब कॉलेज के छात्रों को मुहैया कराई जा रही है। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।