फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former prime minister's granddaughter accuses husband and in-laws of harassment

Dehradun News: पूर्व प्रधानमंत्री की पोती ने पति व ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Tue, 16 May 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Former prime minister's granddaughter accuses husband and in-laws of harassment
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो अब पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है। इधर, उनके पति ने भी तलाक के बदले एक अरब रुपये और ओडिशा से विधायकी का टिकट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन

पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा सिंह की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश सिंह से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह ओडिशा के बालागीर से पूर्व सांसद और मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में है। बीते कुछ समय से अंद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन

अंद्रीजा का कहना है कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। यही नहीं उन्होंने घर के नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है। वहीं, अंद्रीजा के पति अरकेश सिंह ने भी उन पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अंद्रीजा और वह अलग होना चाहते हैं। इसके लिए तलाक का आवेदन भी करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंद्रीजा उनसे सरोगेसी के माध्यम से बच्चा मांग रही हैं। साथ ही वह 100 करोड़ रुपये और बालागीर से विधायक का टिकट मांग रही हैं। यह देने पर ही उन्होंने सहमति से तलाक देने की बात कही है। बता दें कि अरकेश स्वयं भी विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।

अरकेश का कहना है कि जब मामला न्यायालय में जाएगा तो जो आदेश होगा उसके आधार पर ही वह खर्च देंगे। इतना पैसा उनके पास नहीं है और न ही टिकट दिलाने की क्षमता। हालांकि, इस मामले में अंद्रीजा का कहना है कि उन्होंने कभी न तो पैसे की मांग की और न ही टिकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed