फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former prime minister HD deve gowda in badrinath dham

पत्नी संग भगवान बदरी के दर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा

Mon, 19 Jun 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Jun 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
former prime minister HD deve gowda in badrinath dham
HD deve gowda - फोटो : amar ujala

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने अपनी पत्नी चैन्नमा देवगौड़ा संग भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। रविवार सुबह करीब नौ बजे देवगौड़ा हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। 

विज्ञापन


बदरीनाथ के दर्शन कर 10.45 पर पूर्व पीएम देवगौड़ा हेली से देहरादून रवाना हुए। श्री बद्रिकेदार मन्दिर समिति के अधिकारियों और वेदपाठियों ने देवगौड़ा का स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री का बदरीनाथ आने का कार्यक्रम पहले 11 जून को था, लेकिन बदरीनाथ में उसी दौरान हेलीकॉप्टर हादसा होने ले कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी खींचने के लिए लोगों की होड़ मची

former prime minister HD deve gowda in badrinath dham
Chennamma Deve Gowda

शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने केदारनाथ पहुंचकर परिवार सहित बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। वे करीब दो घंटे तक धाम में रहे। उन्होंने यहां तीर्थ पुरोहितों, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत भी की। इस दौरान उनके साथ सेल्फी खींचने के लिए लोगों की होड़ मची रही।

शनिवार को प्रात: 11.45 बजे पूर्व प्रधानमंत्री पत्नी और परिवार के सात सदस्यों के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। वे वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एटीवी से पहुंचे। मंदिर में उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन किए और करीब आधा घंटा तक पूजा-अर्चना की। मंदिर से बाहर आने के बाद उन्होंने धाम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की तथा स्थानीय हालात के बारे में पूछा। देवगौड़ा ने श्रद्धालुओं से भी यात्रा की जानकारी ली। उनके साथ सेल्फी खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। 1.15 पर वह धाम से देहरादून के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed