फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former PM Late Vajpayee's personality will always inspire: Dhami

पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी का व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा : धामी

Wed, 24 Dec 2025 06:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Former PM Late Vajpayee's personality will always inspire: Dhami
- मुख्यमंत्री ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया स्मरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा, उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, स्व. वाजपेयी कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, लोकप्रिय जन नेता व महान वक्ता थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। उन्होंने उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य का निर्माण करने के साथ ही राज्य के समग्र विकास के लिए मजबूत आधार भी तैयार किया। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए राज्य निर्माण के साथ विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान कर उत्तराखंड के विकास की सुदृढ़ नींव रखने का महान कार्य किया। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाई व 21वीं सदी में मजबूती के साथ कदम बढ़ाया। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी दूरगामी सोच, साहित्यिक रचना, पोखरण परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में भारत को मिली विजय के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed