फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former MLA Champion bail plea accepted release today Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: पूर्व विधायक चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर, आज रिहाई, पुलिस ने रुड़की में सुरक्षा का पहरा बढ़ाया

Wed, 19 Mar 2025 10:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Mar 2025 10:04 AM IST
सार

कोर्ट ने पूर्व विधायक चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ऐसे में रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Former MLA Champion bail plea accepted release today Uttarakhand News in hindi
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर हो गई। बुधवार को उनकी जेल से रिहाई को देखते हुए पुलिस ने रुड़की में सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने दोनों के कैंप कार्यालय पर आने-जाने वाले समर्थकों पर भी पैनी नजर रखना शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच फरवरी माह में सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि विधायक उमेश कुमार  चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर जा पहुंचे थे। इसके बाद चैंपियन 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। साथ ही समर्थकों से भी मारपीट की गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तभी से चैंपियन का मामला रोशनाबाद कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काम की खबर... बैंक के जरूरी काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ऐसे में रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही गंगनहर पटरी से वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रख रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रिहाई को लेकर प्रतिक्रियाओं पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed