फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Minister of State and Congress leader SP Singh joins BJP along with supporters

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री एसपी सिंह समर्थकों सहित BJP में शामिल, कहा- पार्टी में बढ़ रही तानाशाही

Sun, 07 Apr 2024 10:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Apr 2024 10:22 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एसपी सिंह की राजनीतिक सोच हमेशा सकारात्मक रही है, उन्होंने भाजपा में सम्मिलित होकर अच्छी और विकास परक राजनीति का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Former Minister of State and Congress leader SP Singh joins BJP along with supporters
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता एसपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाने-माने कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य मंत्री एसपी सिंह ने रविवार को अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी में तानाशाही बढ़ रही है। कहा की कांग्रेस डेमोक्रेसी के भेष में तानाशाही है। 

विज्ञापन


रविवार को बालावाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया, उनके साथ उनके तमाम समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का कुनबा देश प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है कहा कि भाजपा की नीतियां सर्व समाज को पसंद आ रही हैं। साथ कहा कि एसपी सिंह के पार्टी में आने से संगठन और अधिक मजबूत बनकर उभरेगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एसपी सिंह की राजनीतिक सोच हमेशा सकारात्मक रही है, उन्होंने भाजपा में सम्मिलित होकर अच्छी और विकास परक राजनीति का समर्थन किया है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विधानसभा में भाजपा की ताकत और बढ़ेगी इस दौरान महापौर सुनील उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री राजपाल रावत, बुद्धदेव सेमवाल, संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed