फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former indian hockey player sardar hardyal singh passed away

ध्यानचंद अवार्डी पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी हरदयाल सिंह का निधन, खेल प्रेमियों में शोक

Sat, 18 Aug 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
former indian hockey player sardar hardyal singh passed away
hardayal singh - फोटो : file photo

वर्ष 1956 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे देहरादून निवासी हरदयाल सिंह का निधन हो गया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली। शनिवार सुबह 11 बजे जीएमएस रोड स्थित पुष्पांजली एनक्लेव के आवास से उनकी अंतिम यात्रा लक्खीबाग श्मशान के लिए प्रस्थान करेगी। 

विज्ञापन


हरदयाल सिंह 1949 में सिख रेजीमेंट में शामिल हुए और अपने शानदार खेल की बदौलत उन्होंने राष्ट्रीय हॉकी टीम में जगह बनाई। 1956 में मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में हुए ओलंपिक में वह बतौर इनसाइड फॉरवर्ड भारतीय टीम का हिस्सा बने। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता तो उन्हें जेसीओ पद पर पदोन्नति दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में भी शानदार काम किया। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके योगदान के लिए हरदयाल सिंह को ध्यानचंद अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उनके निधन पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय समेत तमाम खेल प्रेमियों ने दुख व्यक्त किया है। हरदयाल सिंह अपने पोते अमन सिंह के परिवार के साथ निवास करते थे। अमन सिंह ने बताया कि उनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब था। चिकित्सकों के कहने पर वह घर पर ही उनकी सेवा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल संघों की लड़ाई से थे नाराज
हॉकी इंडिया और इंडिया हॉकी फेडरेशन के बीच विवाद से हरदयाल सिंह काफी व्यथित रहे। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई से खिलाड़ियों को नुकसान हो रहा है। वह उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों में हॉकी एसोसिएशन न होने पर नाराजगी जताते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed