फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former DAV principal cheated of Rs 1.93 lakh

Dehradun News: डीएवी के पूर्व प्राचार्य से 1.93 लाख की ठगी

Sun, 08 Sep 2024 03:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Former DAV principal cheated of Rs 1.93 lakh

विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य से साइबर ठगों ने अमेजन प्राइम वीडियो का कर्मचारी बनकर 1.93 लाख रुपये ठग लिए। डालनवाला प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि पूर्व प्राचार्य देवेंद्र भसीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि 11 अगस्त को वह अमेजन प्राइम वीडियो के एप पर ऑनलाइन रिचार्ज कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन ओटीपी न मिलने से रिचार्ज नहीं हो पा रहा था। तभी उन्हें एक नंबर से फोन आया और उसने खुद को अमेजन प्राइम वीडियो का कर्मचारी बताया। समस्या का समाधान करने के लिए 10 रुपये प्राइम वीडियो को भेजने के लिए कहा। कई प्रयास के बाद उनके डेबिट कार्ड से 10 रुपये चले गए। इसके बाद उसने अगले दिन फोन किया। तभी खाते से अलग-अलग कर 1.93 लाख रुपये कट गए। बाद में पता किया तो नंबर अमेजन प्राइम वीडियो को नहीं था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed