फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former CM Harish Rawat statement on women reservation congratulated the country women

महिला आरक्षण: पूर्व सीएम हरीश रावत ने देश की महिलाओं को दी बधाई, बोले- केंद्र सरकार ने नौ साल से था अटकाया बिल

Thu, 21 Sep 2023 04:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Sep 2023 04:24 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि महिला आरक्षण  बिल के पास होने पर देश की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल से इस बिल को अटका रखा था। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि आज राजनीतिक मजबूरी और आगामी लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा को महिला आरक्षण बिल लाना पड़ा था।

विज्ञापन
Former CM Harish Rawat statement on women reservation congratulated the country women
हरीश रावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला आरक्षण पर पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने देश की महिलाओं को इस अवसर बधाई दी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्ष 2008 में पूर्व पीएम डाॅ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित कराया था। इसके बाद बिल को जब लोकसभा में रखने का प्रयास किया, तब भाजपा सांसदों ने इसका घोर विरोध किया था।

विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल से इस बिल को अटका रखा था। अब बिल पास होने पर उन्होंने महिलाओं को बधाई दी। दूसरी तरफ कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि आज राजनीतिक मजबूरी और आगामी लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा को महिला आरक्षण बिल लाना पड़ा था। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी इस फैसले का स्वागत एवं समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर भारत को दुनिया में अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा करने में महिलाओं की बराबर की भागीदारी रही है।
विज्ञापन


बोले माहरा- स्व. राजीव गांधी ने की थी महिलाओं के लिए राजनीति में आरक्षण की परिकल्पना
पहली बार स्व. राजीव गांधी स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने संबंधी विधेयक लाए थे, जिसे स्व. नरसिम्हा राव सरकार ने पारित किया। आज उसी का नतीजा है कि देशभर में स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला प्रतिनिधि हैं। महिलाओं के लिए राजनीति में जिस आरक्षण की परिकल्पना स्व. राजीव गांधी ने की थी, वह इस बिल के पारित होने से पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अल्जाइमर: वॉलेट रख कर भूल जाना...कुछ कहना है पर याद न आना...क्या आप भी करते हैं ऐसी हरकतें, तो जानें वजह

उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि इस बिल के पास होने से महिलाओं को उनका अधिकार प्राप्त होगा। वहीं प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि बिल में जिस तरह से जनगणना और परिसीमन का पेच जोड़ा गया है, उससे भाजपा की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed