{"_id":"6715d92339d1c088d704e026","slug":"former-cm-harish-rawat-silent-fast-today-in-protest-against-prepaid-smart-meters-uttarakhand-news-in-hindi-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत का मौन उपवास आज, सरकार पर लगाए कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत का मौन उपवास आज, सरकार पर लगाए कई आरोप
Mon, 21 Oct 2024 10:41 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:41 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अब बिजली वितरण भी एक कंपनी के नियंत्रण में देना चाहती है। इसके लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लाया गया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को मौन उपवास करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को लूटने का प्रयास कर रही है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में ढाई गुणा तक बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, पहले सरकार ने नदी-नाले, गधेरों का बालू किसी एक बड़ी कंपनी के हवाले कर दिया। अब वह अपने हिसाब से बालू, बजरी और पत्थर के दाम बढ़ा रहे हैं। अब बिजली वितरण भी एक कंपनी के नियंत्रण में देना चाहती है। इसके लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... उत्तराखंड: बड़ी खबर...पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, कार्यकाल भी नहीं बढ़ेगा, सीएम ने 20 तक मांगी थी रिपोर्ट
विज्ञापन
पुराने बिजली मीटर की जगह प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं के बिजली ढाई गुणा तक बढ़ जाएंगे। पहले जितना दो महीने का बिल आता था। अब एक महीने में आ रहा है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों को आवाज उठानी चाहिए। इसके विरोध में 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे मौन उपवास करुंगा।