फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former cabinet minister's partner including two killed in road accident

सड़क हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री के समधी समेत दो की मौत

Sun, 13 Dec 2020 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Former cabinet minister's partner including two killed in road accident
हरबर्टपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के समधी समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोपहर के समय बाड़वाला हरिपुर यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिनेश धनै भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै की बेटी की शादी थी। उनकी बेटी की शादी विकासनगर बाबूगढ़ निवासी सुरेंद्र रावत (65) पुत्र सुधा सिंह के बेटे के साथ हुई। उनका दामाद मर्चेंट नेवी में है। शुक्रवार को शादी समारोह संबंधित जरूरी रस्मों को निभाने के बाद उनके समधी शनिवार को विकासनगर में होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों के लिए अन्य चार परिचितों के साथ लौट रहे थे। रात करीब 2:30 बजे दून-पांवटा हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर हरबर्टपुर स्थित स्माइल स्टोर के समीप पेड़ से जा टकराई, जिससे उनके समधी सुरेंद्र रावत, जनक सिंह तोमर (80) पुत्र जीवन सिंह निवासी पष्टा लांघा, मनोज (42) पुत्र चेत सिंह निवासी ग्राम कोटड़ा सहसपुर, जवाहर सिंह (81) पुत्र अतर सिंह निवासी पष्टा लांघा और दलबीर सिंह चौहान (60) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजरने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के समधी सुरेंद्र रावत समेत जनक सिंह तोमर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

====================
मातम में बदली शादी की खुशियां
विकासनगर। हादसे में सुरेंद्र रावत के निधन के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में मौजूद सुरेंद्र के बेटे और वहां मौजूद अन्य परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी गई। विदाई के बाद सुबह सात बजे जब बारात वापस लौटी तब बेटे और अन्य परिजनों को सुरेंद्र के निधन की जानकारी मिल सकी। हादसे के बाद से ही पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed