टोल पर डंपर छोड़ने को लेकर विवाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति ने फाड़ी सिपाही की वर्दी
- जिला पंचायत के टोल पर डंपर छोड़ने को लेकर विवाद
- पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल के रामनगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और उसके साथी ने शुक्रवार रात वाहन छोड़ने को लेकर हुए विवाद के चलते सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे मालधनचौड़ में जिला पंचायत के टोल पर डंपर निकल रहे थे। आरोप है कि मालधन चौकी के सिपाही कैलाश रावत ने रेत से भरे डंपर को रोक लिया। इसी दौरान वहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्या के पति महेंद्र लाल आर्या और राजेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल पहुंचे।
डंपर को छोड़ने को लेकर उनका सिपाही से विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व प्रमुख के पति ने साथी संग सिपाही के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही के साथ मारपीट की सूचना पर एसआई अनिल आर्या फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर भिजवाया। सिपाही की तहरीर पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मेरे पति को फंसा रही पुलिस : पूर्व प्रमुख
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बंसती आर्या ने बताया कि उनके पति लंबे समय से मालधन क्षेत्र में डंपरों के आगमन का विरोध कर रहे थे। पुलिस डंपर मालिकों के साथ मिलकर उनके पति फंसाने की कोशिश कर रही है। घटना के समय की वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास है।
सिपाही अपनी ड्यूटी पर तैनात था और इन दोनों ने पहले उसे फोन किया और उसकी लोकेशन जानी। लोकेशन जानने के बाद मौके पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट कर दी।
- रवि कुमार सैनी, कोतवाल