फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Formation of Uttaranchal Roadways Employees Union Executive.

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन देहरादून मंडल कार्यकारिणी का गठन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Formation of Uttaranchal Roadways Employees Union Executive.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के देहरादून मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नवगठित कार्यकारणी में प्रवीण कुमार सैनी को अध्यक्ष, देवेंद्र मान को कार्यवाहक अध्यक्ष, जयवीर सिंह को उपाध्यक्ष, परमवीर सिंह को उपाध्यक्ष व केपी सिंह को मंत्री निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में जितेंद्र कुमार संजीत कुमार व नीरज चौधरी को संयुक्त मंत्री, सत्येंद्र कुमार को संगठन मंत्री और कृष्णपाल सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इन पदाधिकारियों के अलावा 10 कर्मचारियों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जिसमें रमेशचंद, जयकुमार, अविनाश मिश्रा , अनिल कुमार मिश्रा, खुशीराम, महिपाल सिंह, सुबोध कुमार, शिवमोहन,निरंकार अहलावत व तालेबर सिंह शामिल हैं। दूसरी ओर नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण कुमार सैनी व मंत्री केपी सिंह का कहना है कि यूनियन से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को उचित फोरम पर उठाकर उनका निराकरण कराया जाएगा। दूसरी ओर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि देहरादून मंडल के साथ ही बाकी मंडलों में भी कार्यकारिणी का निर्वाचन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed