फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forgery in medical PG course admission.

मेडिकल कोर्स दलाली: दो दारोगा, 13 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई

Thu, 11 Jun 2015 12:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jun 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
forgery in medical PG course admission.

मेडिकल पीजी कोर्स में दाखिले की दलाली में पुलिस के चेहरे पर कालिख पुत गई। एसपी देहात के बाद बुधवार को एसओजी प्रभारी रवींद्र यादव और नेहरू कॉलोनी के एक सिपाही सुकरमपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। एक दारोगा और 11 पुलिस कर्मियों को जिला बदर करने के आदेश हैं।

विज्ञापन


एक निजी मेडिकल के पीजी कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में पहले दिन से ही एसओजी की भूमिका संदिग्ध हो गई थी।
विज्ञापन


एसओजी दाखिले के दलालों से साठगांठ और पकड़ी गई रकम कम दर्शाए जाने के आरोपों से घिर गई थी। डीजीपी द्वारा गठित एसआईटी की जांच में गंभीर आरोप साबित हुए हैं। मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक देहात मणिकांत मिश्रा को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी संजय गुंज्याल के गुरुवार को लौटने के बाद उनके स्थानांतरण की आशंका है।

एसओजी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के साथ अन्य का स्थानांतरण किया जा रहा है। एसओजी को भंग कर नए सिरे से गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

- बीएस सिद्धू, पुलिस महानिदेशक

यह था मामला
जौलीग्रांट मेडिकल कालेज में पीजी सीट दिलाने के नाम पर ठगी का मामला 27 अप्रैल को पकड़ में आया था। पहले तो पुलिस इसे छिपाती रही, लेकिन मीडिया ने सवाल उठाए तो 29 अप्रैल को चार ठगों की गिरफ्तारी दिखाकर दो लाख रुपए बरामद दिखाए। उस समय रकम ज्यादा होने की बात उठी थी। आरोपों पर डीजीपी बीएस सिद्धू ने आईपीएस सदानंद दाते को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed