फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest task force control on fire.

जंगलों की आम रोकेगी वन मंत्री की टास्क फोर्स

Fri, 12 Jun 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Jun 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
forest task force control on fire.

उत्तराखंड में लगातार बढ़त रही वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अब स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

विज्ञापन


सीएम के निर्देशों के बाद वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने वन अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही वन अग्नि रोकने के लिए तत्काल चार करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

बृहस्पतिवार को विधानसभा कक्ष में वनाग्नि पर बुलाई गई बैठक में अग्रवाल ने निर्देश दिए कि सीएम हरीश रावत के निर्देशों की कड़ी में प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाएं रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाए। उन्होंने कैंपा की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक तुरंत बुलाकर निर्देश दिए कि प्रदेश के 40 डिविजन को चार करोड़ रुपये तत्काल जारी किए जाएं।
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक डिविजन के पास 10-10 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों के साथ तालमेल बनाकर वनाग्नि रोकने को कहा है। बैठक में पीसीसीएफ एसएस शर्मा, पीसीसीएफ वन पंचायत राजेंद्र कुमार, वन संरक्षक गढ़वाल बीपी गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव धनंजय मोहन, वन संरक्षक जन्मेजय सिंह, भुवनचंद्र, दिग्विजय सिंह खाती, पीके पात्रो, एसआर सुबुद्धि आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना इस नंबर पर दें
वन मंत्री ने जनता से अपील की कि अपने आस-पास के वनों में अगर वह आग उठती देखें तो इसकी सूचना वन मित्र के फोन नंबर 9208008000 पर दे सकते हैं। कहा कि अगर कोई वनों में आग लगाता दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति की शिकायत संबंधित थाने या रेंज आफिस में भी कर सकते हैं।

छुट्टियां तत्काल निरस्त
वन मंत्री ने साफ कर दिया है कि जब तक वनाग्नि की घटनाएं हो रही हैं, तब तक सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल निरस्त कर दी जाएं। उन्होंने हाई एरिया में दो तीन स्टेशन बनाने और यहां तैनात कर्मचारियों को राशन, पानी, हेलमेट, जूते एवं झापा तथा आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी निर्देश दिए हैं कि जिस अधिकारी ने अब तक चार्ज नहीं लिया है, वह तत्काल आख्या डीएफओ को दें। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वनाग्नि सुरक्षा कार्य में पुलिस के अग्निशमन विभाग से पूरा सहयोग लिया जाए।


23 जगहों पर लगी आग
एक ओर वन मंत्री वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं से चिंतित होकर बैठक ले रहे थे तो दूसरी ओर गर्मी में जंगल धधक रहे थे। फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश के जंगलों में 23 जगहों पर आग की घटनाएं सामने आईं। टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, पौड़ी में चार, चमोली में पांच और देहरादून में दो जगहों पर वनाग्नि की घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed