फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest posts transformed into ruins, protection of Rambharosa forest

खंडहर में तब्दील हुई वन चौकियां, रामभरोसे जंगल की सुरक्षा

Mon, 21 Oct 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Forest posts transformed into ruins, protection of Rambharosa forest
बदहाल पड़ी साहिया पाटन स्थित वन चौकी। - फोटो : VIKAS NAGAR
जंगल की रखवाली के लिए साहिया पाटन और कोठा-तारली गांव में बनाई गई वन चौकियां इन दिनों अपनी बदहाल पर आंसू बहा रही है। देखभाल के अभाव में वन चौकी पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गई है। जगह-जगह झाड़ियां उग आई है। लिहाजा कोई भी वन कर्मचारी यहां पर रुकना पसंद नहीं करता। ऐसे में रात के समय जंगल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से रामभरोसे होती है। 1960 में साहिया पाटन और कोठा तालरी गांव में जंगल की रखवाली के लिए वन चौकी का निर्माण किया गया था। आरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण दोनों गांव से सटे जंगलों में बेशकीमती प्रकाष्ठ के साथ ही जड़ी बूटी और गुलदार जैसे संरक्षित प्रजाति के वन्य जीव भी हैं। लेकिन समय से विभाग ने इन वन चौकियों की मरम्मत के लिए ढेला तक खर्च नहीं किया है। जिस कारण अब ये वन चौकियां पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गई हैं। इनमें दरवाजे और खिड़कियां भी नहीं है। ऐसे में रात के समय रुकने की व्यवस्था न होने के कारण इन जंगल की रखवाली का जिम्मा संभालने वाले वन बीट अधिकारी रोजाना कालसी से अप-डाउन करते हैं। बमराड़ ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान रणवीर सिंह चौहान, साहिया नेवी के प्रधान मोहन लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, अतर सिंह खन्ना आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी वन विभाग बदहाल चौकियों की सुध नहीं ले रहा है। आगजनी की घटना होने पर ग्रामीणों को अपने स्तर पर आग पर काबू पाना पड़ता है। वहीं डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि क्षतिग्रस्त वन चौकियों का प्रस्ताव बना शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही वन चौकियों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed