{"_id":"6a0e6ea34c8ebe75ee054b22","slug":"forest-minister-orders-inquiry-into-deaths-of-two-tigers-uttarakhand-news-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, श्यामपुर रेंज अधिकारी का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, श्यामपुर रेंज अधिकारी का जवाब तलब
Thu, 21 May 2026 12:45 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 21 May 2026 12:45 PM IST
सार
राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे श्यामपुर रेंज के जंगल में बाघों की मौत मामले ने चिंता बढ़ा दी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
वन मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वन मंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि इस प्रकरण में श्यामपुर रेंज अधिकारी विनय कुमार राठी का जवाब तलब किया गया है।वन मंत्री उनियाल ने कहा, कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि कहीं इसमें विभागीय मिलीभगत तो नहीं है। यह घटना राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे श्यामपुर रेंज के जंगल में हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा
विज्ञापन
यहां एक नर और एक मादा बाघ को जहर देकर मारा गया था। उनके पंजे काटकर गायब कर दिए गए थे। प्रकरण सामने आने में वन दरोगा भूपेंद्र बिष्ट और वन रक्षक तरुण सैनी की सजग भूमिका रही है। मंत्री ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को दंडित किया जाएगा, जबकि बेहतर काम करने वाले सम्मानित होंगे।