फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest department will give money for planting tree

पेड़ लगाओ और मालामाल हो जाओ...

Thu, 21 Aug 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 21 Aug 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
forest department will give money for planting tree

अब पेड़ लगाने से केवल हरियाली ही नहीं मिलेगी, बल्कि पैसा भी मिलेगा। चौंकिए नहीं यह सच है।

विज्ञापन


वन विभाग ने उत्तराखंड में आरईडीडी प्लस योजना (रिड्यूशिंग इमिशंस फ्रॉम डिफारेस्ट्रेशन एंड फारेस्ट डिग्रेडेशन) को लागू कर दिया है। इसमें वन पंचायतों को सीधे जोड़ा गया है।

वन अधिनियम के कारण लोगों को नियम-कानून का ज्यादा पालन और व्यवहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों का लगाव जंगल से कम हो रहा है। जंगल को आम आदमी से जोड़ने के लिए आरईडीडी प्लस योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में योजना संचालित करने की जिम्मेदारी तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. पराग मधुकर धकाते को सौंपी गई है। उन्हें योजना का नोडल अफसर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन पंचायत के खाते में जाएगी राशि

forest department will give money for planting tree

डॉ. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि योजना को प्रदेश की सभी करीब 13 हजार वन पंचायतों को लागू किया गया है। पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं।

पर्यावरण को सुरक्षित करने के एवज में गांव वालों को कोई लाभ नहीं होता है। लेकिन अब जिस वन पंचायत में जितने पेड़ होंगे, उस हिसाब से एक निश्चित मानक के तहत वन पंचायत के खाते में राशि जाएगी।

इसका इस्तेमाल गांव के विकास में हो सकेगा। अगर जंगल बढ़ता है तो भुगतान की राशि भी बढ़ती जाएगी। पेड़ों की मौजूदा संख्या, बढ़ोतरी या कमी आदि का आकलन आधुनिक सेटेलाइट इमेज, ग्राउंड रिपोर्ट आदि के आधार पर होगा।

इसका पैटर्न तैयार कर लिया गया है। इसमें आईसीएफआरआई (इंडियन काउंसिल ऑफ फारेस्ट्री रिसर्च एंड एजूकेशन) भी सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed