फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest department officials stuck on chairs even after transfer order Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: स्टेशन का मोह नहीं छोड़ पा रहे वन विभाग के अधिकारी, तबादला आदेश के बाद भी कुर्सियों पर जमे

Wed, 01 Nov 2023 04:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Nov 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Forest department officials stuck on chairs even after transfer order Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

वन विभाग में कार्यरत कई अधिकारी वर्तमान तैनाती स्थल का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। शासन के स्थानांतरण आदेश के बाद भी सालों से एक ही कुर्सी पर जमे हैं। इस संबंध में एक प्रकरण में तो दो-दो बार एक सहायक वन संरक्षक (एसडीओ) के तबादला आदेश हो चुके हैं, लेकिन एसडीओ अभी भी अपने पहले तैनाती स्थल पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन

शासन के आदेशों की अवहेलना के चलते वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। शासन की ओर से 21 अक्तूबर 2022 को पांच एसडीओ को इधर से उधर किया गया था। लेकिन इनमें से कुछ ने नए तैनाती स्थल पर अपना योगदान सुनिश्चित नहीं किया।

विज्ञापन


इसके बाद आठ सितंबर 2023 को विभिन्न वन प्रभागों में 10 एसडीओ के तबादले किए गए। लेकिन इनमें से भी कई अधिकारियों ने नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं किया। जबकि तबादला आदेश में तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना शासन सहित प्रमुख वन संरक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए तैनाती स्थाल पर ज्वाइन नहीं किया
एक मामले में तो एक एसडीओ के पहले तबादला आदेश में उन्हें तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर से तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी भेजा गया था। संबंधित अधिकारी ने एक साल तक नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन ही नहीं किया। इसके बाद दूसरे तबादला आदेश में शासन ने उन्हें तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से चंपावत वन प्रभाग में स्थानांतरित कर दिया।



ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द:  बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बातें

एसडीओ की ओर से एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी नए तैनाती स्थाल पर ज्वाइन नहीं किया गया है। सवाल शासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी उठ रहे हैं, जब संबंधित अधिकारी ने पहले तबादला आदेश का दरकिनार करते हुए नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन ही नहीं किया, तब शासन की ओर से उन्हें वहां दर्शाते हुए तीसरी जगह कैसे स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed