फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest beat assistant beaten up, uniform torn

Dehradun News: वन बीट सहायक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, दो पर मुकदमा

Wed, 27 Aug 2025 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 27 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Forest beat assistant beaten up, uniform torn

विज्ञापन
उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश राज्य सीमा दर्रारीट बैरियर पर वाहनों की जांच कर रहे वन विभाग के बीट सहायक के साथ दो कार सवारों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी इकराम और शाहरुख के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी, लोक सेवक को उसके कार्यों से विरत कर मारपीट करना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सभावाला क्षेत्र के माजरी निवासी राशिद कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि वह वन विभाग में बीट सहायक हैं। सोमवार रात को 11 बजे वह दर्रारीट बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ पुलिस सिपाही कुलदीप और नरेश पंवार भी थे। तीनों संयुक्त ड्यूटी में वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन




रात करीब 11 बजे एक कार सहारनपुर की ओर से आई। उन्होेंने टॉर्च से इशारा कर कार को रोक कर चालक का नाम पूछा। पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने खड़ी कार (जिसके चालक से पूछताछ कर रहे थे) को टक्कर मार दी। उन्होंने कार चालक से बोला कि वह कार ढंग से क्यों नहीं चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद कार में सवार दो लोग उनके साथ गालीगलौज करने लगे। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वर्दी उतारने की धमकी दी। दोनों उनपर टूट पड़े और उन्हें धक्का देते हुए नीचे गिरा दिया। उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे उनके मुंह, हाथ, पैर और कान में काफी चोटें आई।




मारपीट में उनकी वर्दी फट गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। दोनों अपना नाम इकराम और शाहरुख बता रहे थे। दोनों ने कार को बीच सड़क पर रोक कर सार्वजनिक मार्ग को बाधित करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed