फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreigners Climbers search will do from MI 17 Helicopter today on nanda devi peak  

नंदा देवी पर्वत पर बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को निकालने बेस कैंप से आज रवाना होगी टीम

Sat, 15 Jun 2019 11:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jun 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Foreigners Climbers search will do from MI 17 Helicopter today on nanda devi peak  
एमआई-17 हेलिकॉप्टर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हेलीकॉप्टर से नंदा देवी बेस कैंप में टीम और जरूरी सामान आज पहुंचाया जाएगा। हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए शुक्रवार को सर्वे कर स्थल चयन कर लिया गया है। आईटीबीपी के पर्वतारोहियों के उपकरण और आवश्यक सामग्री को नंदा देवी बेस कैंप तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार की सुबह नैनीसैनी हवाई पट्टी पर वायुसेना का एमआई 17 हेलीकाप्टर पहुंच भी गया है।

विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। 

विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों की 18 सदस्यीय टीम पैदल भेजी गई

अब शवों को निकालने के लिए आईटीबीपी के जवानों की 18 सदस्यीय टीम पैदल भेजी गई है। शुक्रवार को आईटीबीपी के पर्वतारोहियों के उपकरण और आवश्यक सामग्री को नंदा देवी बेस कैंप तक पहुंचाने के लिए नैनीसैनी हवाई पट्टी पर वायुसेना का एमआई 17 हेलीकाप्टर पहुंचा। इसके बाद वायु सेना के अधिकारियों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान पर चर्चा की। बाद में वायु सेना के अधिकारियों ने नंदा देवी ट्रेक रूट का हवाई सर्वेक्षण किया।

सर्वेक्षण के बाद वायुसेना के विंग कमांडर बीडीएसके जेनामनी ने बताया कि, नंदा देवी बेस कैंप द्वितीय से कुछ मीटर पूर्व हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए स्थल चिह्नित कर लिया है। शनिवार सुबह नैनीसैनी से आईटीबीपी की अतिरिक्त टीम को नंदा देवी बेस कैंप छोड़ा जाएगा। इसके बाद उपकरण और अन्य सामग्री भी नंदा देवी बेस कैंप तक पहुंचाई जाएगी। शुक्रवार को हुई बैठक में आईटीबीपी के सेनानी सुनील कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed