फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   foreigner yog guru teaching yoga to indians

विदेशी योग गुरु गंगा किनारे भारतीयों को सिखा रहे योग के आसन

Tue, 20 Feb 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी Updated Tue, 20 Feb 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
 foreigner yog guru teaching yoga to indians
योग - फोटो : FILE PHOTO
भारतीयों से योग सीखकर पारंगत हुए विदेशी योग गुरु अब भारत में साधकों को योग क्रिया सीखा रहे हैं। अमेरिका के बुध दंपत्ति ने श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को भावातीत योग के गुर सिखाए। उन्होंने छात्रों को योग के फायदे बताते हुए योगाभ्यास पर जोर दिया।
विज्ञापन


भारत के ऋषि मुनियों द्वारा तैयार योग विद्या विदेशों तक पहचान बना चुकी है। विदेशी साधकों में योग के प्रति आकर्षण बढ़ता जा रहा है। अमेरिका निवासी डा.माइकल बुश और उनकी पत्नी डा.पाइगी बुश वर्ष 1970 में पहली बार भारत आए तो योग के आकर्षण से नहीं बच पाए। यहां तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया में उन्होंने योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने गुरू महर्षि महेश योगी से भावातीत योग की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी हॉलेंड से जुड़ कर उन्होंने योगाचार्य की उपाधि हासिल की। अब इसी यूनिवर्सिटी के माध्यम से वे विश्व भर में योग के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों उत्तरकाशी आए बुश दंपत्ति ने यहां गजोली और कुंसी गांव में स्थित महर्षि आश्रमों में साधकों को योग के गुर सिखाए। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे इस दंपत्ति ने छात्रों को भावातीत योग के फायदे बताते हुए इसका प्रशिक्षण दिया।


उन्होंने कहा कि भावातीत योग के माध्यम से शरीर निरोगी बनने के साथ ही व्यक्ति एकाग्रचित्त एवं तनावमुक्त रहता है। अगले महीने से वे ऋषिकेश स्थित चौरासी कुटिया में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में साधकों को योगाभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed