फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   foreign tracker and guide rescued from SDRF

उत्तराखंडः तीन दिन से लापता विदेशी ट्रैकरों और गाइड को एसडीआरएफ ने खोजा

Fri, 15 Mar 2019 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Mar 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
foreign tracker and guide rescued from SDRF
सकुशल हैं सभी - फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग के देवरिया ताल से चोबट्टा बुग्याल के लिए निकले विदेशी ट्रैकरों और गाइड का दल रास्ता भटक गया था। जिन्हें दो दिन बाद एसडीआरएफ द्वारा सकुशल खोज लिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की रात सोनप्रयाग पुलिस चौकी को एक गाइड सहित 02 विदेशी ट्रैकरों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर एसडीआरएफ की एक टीम सर्चिंग हेतु आज सुबह पांच बजे देवरिया ताल ट्रैकर रूट को रवाना हुई।
विज्ञापन


सुबह करीब 9: 45 बजे टीम द्वारा देवरिया चोबता रूट से करीब 3-4 किमी. दूर रास्ता भटक चुके फ्रांस निवासी एलेक्जेंडर (28) और क्लोई ( महिला उम्र 29) को गाइड शुशांत पंवार (24) सहित ढूंढ निकाला। जिसके बाद उपरोक्त ट्रैकर एवं गाइड टीम के साथ ऊखीमठ को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी निवासी गाइड शुशांत ने बताया कि ये लोग 13 मार्च को गुप्तकाशी से देवरिया ताल होते हुए चोबट्टा बुग्याल रूट को रवाना हुए थे। खराब मौसम और भारी बर्फ के कारण रूट की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई और रास्ता भटक गए। टीम प्रभारी हेडकांस्टेबल महिपाल ने बताया कि दोनों ट्रैकर और गाइड सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed