{"_id":"6619ad7fae0f615c1c0b2704","slug":"forcibly-raped-a-married-woman-in-vikasnagar-also-made-an-objectionable-video-now-the-investigation-has-been-handed-over-to-the-regular-police-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-390167-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में विवाहिता से किया जबरन दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया, अब रेग्युलर पुलिस को सौंपी गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में विवाहिता से किया जबरन दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया, अब रेग्युलर पुलिस को सौंपी गई जांच
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म के मामले की जांच रेग्युलर पुलिस करेगी। आरोपी फरार है। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए।
बीते बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में चकराता तहसील के एक गांव की रहने वाली महिला ने छह अप्रैल को उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। तहसीलदार चकराता मनोहर लाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और विवेचना के लिए जांच रेग्युलर पुलिस को सौंपे जाने की संस्तुति की गई थी। जांच रेग्युलर पुलिस को सौंप दी गई है। विवेचना अधिकारी नियुक्त होते ही मामले से संबंधित सभी दस्तावेज और साक्ष्य रेग्युलर पुलिस को सौंप दिए जाएंगे।