फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   For third time month local people panic seeing Guldar

Dehradun: महीने में तीसरी बार गुलदार दिखने से दहशत में स्थानीय लोग, भयभीत लोगों ने घर से निकला किया बंद

Sat, 13 May 2023 10:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 May 2023 10:12 PM IST
सार

,शनिवार को रात 8 बजकर 33 मिनट पर गुलदार की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। आश्रम के पास दो बार पहले भी गुलदार दिखाई दिया ,स्थानीय लोगों का कहना है एक माह में तीसरी बार गुलदार दिखाई दिया है जिससे लोगो का अंधेरे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
For third time month local people panic seeing Guldar
गुलदार दिखने से दहशत में स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी शहर के नाग मंदिर - हाथी पांव मार्ग स्थित भगवान शंकर आश्रम के पास एक माह में तीसरी बार गुलदार दिखाई दिया, गुलदार आश्रम के मुख्य द्वार के आसपास दिखाई दिया जिससे क्षेत्र के लोगो मे भय का माहौल है। भगवान शंकर आश्रम के गेट पर लगे सीसीटीवी में गुलदार की धमक कैद हुई ,शनिवार को रात 8 बजकर 33 मिनट पर गुलदार की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। आश्रम के पास दो बार पहले भी गुलदार दिखाई दिया ,स्थानीय लोगों का कहना है एक माह में तीसरी बार गुलदार दिखाई दिया है जिससे लोगो का अंधेरे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


जिस तरह प्रदेश में आये दिन गुलदार के हमले की घटना बढ़ रही उसके बाद मसूरी के हाथी पांव -मार्ग के इस क्षेत्र के लोगो मे भय का मौहल बना है। क्यारकुली -भट्टा की प्रधान कौशल्या रावत ने कहा कि आबादी क्षेत्र में साढ़े आठ बजे ही गुलदार का दिखाई देना चिंता का विषय है,कहा लगातार प्रदेश में गुलदार के हमले से लोगो की जान भी जा रही ऐसे में मसूरी में वन विभाग को लगातार गश्त करनी चाहिए।डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों गुलदार दिखाई दिया था उस दौरान भी क्षेत्र में गश्त की गई थी लेकिन फिर गुलदार दिखाई देने की सूचना पर क्षेत्र में गश्त बढाई जाएगी,उन्होंने लोगो से भी सतर्क रहने की अपील की है।कहा क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त के लिए रवाना कर दी है।

विज्ञापन

 

चिन्यालीसौड़ की बड़ी मणी में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
चिन्यालीसौड़ बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गुलदार के हमले में मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्य करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed