फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   For the last two years, the repair work of the damaged

Dehradun News: धीमी गति से चल रहा काम, हाईवे पर रोज लग रहा जाम

Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
For the last two years, the repair work of the damaged
वाहनों के रपटने और दुर्घटनाग्रस्त होने की बनी है आशंका
विज्ञापन




बीते दो वर्षों से कालसी स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पड़े दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मार्ग पर जाम लग रहा है। कई बार सेना के वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंस जाते हैं।



बारिश के दौरान जंगल का मलबा सड़क पर आ जाता है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही और भी मुश्किल हो जाती है। इस हाईवे से जौनसार बावर, रंवाई और जौनपुर क्षेत्र में जाने वाले वाहन गुजरते हैं। स्थानीय निवासी हरि सिंह चौहान, कल्याण सिंह तोमर का कहना है कि दो साल पूर्व क्षतिग्रस्त हिस्से की अब तक मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन




कुछ माह पूर्व शुरू किया गया मरम्मत कार्य सुस्त गति से चल रहा है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बरसात में जंगल का मलबा सड़क पर आ जाता है। जिससे वाहनों की रपटने और दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।एसडीएम कालसी युक्ता मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित कर मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed