फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   For the last few days, dense fog has started appearing

Dehradun News: कोहरे ने धीमी की रफ्तार, बढ़ गया यात्रा का समय

Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
For the last few days, dense fog has started appearing
Iमैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से कई घंटे लेट पहुंच रहीं ट्रेनेंI
विज्ञापन




बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में चल रही शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ट्रेन और बस की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते यात्रा का समय बढ़ गया है।



मैदानी इलाकों में सुबह-शाम के साथ रात में कोहरा छाने से दूसरे शहरों से दून आने वालीं ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। दिल्ली और अन्य शहरों से आने वाली बसें भी दो-तीन घंटे की देरी से दून पहुंच रही हैं। शनिवार को सुबेदारगंज से आने वाली ट्रेन (4113) और नंदा देवी एक्सप्रेस भी तीन से चार घंटे की देरी से दून पहुंचीं। जबकि दिल्ली, जयपुर, आगरा, मेरठ समेत विभिन्न शहरों से दून आने वाली बसें देरी से पहुंचीं। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आगामी तीन जनवरी तक मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन






Iपर्वतीय जिलों में बारिश तो मैदान में कोहरे की चेतावनीI

मौमस विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहेगा। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश, वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iआठ घंटे बंद रहेगी हर्रावाला क्रॉसिंगI



देहरादून और हर्रावाला के बीच बना रेलवे क्रॉसिंग आज (रविवार को) आठ घंटे बंद रहेगी। रेलवे ने बताया कि दून और हर्रावाला के बीच बने रेलवे क्रॉसिंग का 31 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इस क्रॉसिंग पर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed