फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   for saving mother in law woman fight with leopard

सास को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी बहू, लेकिन फिर भी गर्दन पकड़कर उठा ले गया आदमखोर

Tue, 25 Dec 2018 08:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Dec 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
for saving mother in law woman fight with leopard
leopard

ग्राम पंचायत बमनगांव में रविवार शाम तेंदुए ने घर की चौखट पर खड़ी वृद्धा पर हमला कर दिया। इस दौरान निकट खड़ी बहू ने सास का एक पैर पकड़कर उसे तेंदुए से छुड़ाने का भरसक प्रयास किया।

विज्ञापन


काफी देर संघर्ष करने के बावजूद तेंदुआ सास की गर्दन पकड़कर उसे उठा ले गया। बहू तेंदुए के पीछे भी भागी, लेकिन सास को नहीं बचा पाई। ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बमनगांव निवासी गोविंदी देवी (70) पत्नी तारादत्त जोशी रविवार देर शाम करीब पौने सात बजे पूजा करने के बाद जैसे ही घर की चौखट पर पहुंची, तेंदुआ उस पर झपट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक तेंदुए से संघर्ष किया

पास खड़ी बहू गीता ने सास की एक टांग पकड़कर उसे तेंदुए से बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। अंतत: तेंदुआ वृद्धा की गर्दन पकड़कर उसे नीचे के खेतों की तरफ ले भागा। बहू भी शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे भागी।

इससे पहले की गांव वाले पहुंचते, तेंदुआ वृद्धा को मारकर घर से पांच खेत नीचे छोड़ गया। प्रधान मदन राम ने वनाधिकारियों को इसकी सूचना दी। द्वाराहाट के वन क्षेत्राधिकारी हरीश खर्कवाल ने बताया कि वह साथी कर्मचारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। तेंदुए ने 17 दिसंबर को भी बमनगांव के तोक सीमापानी के निकट हीरादेवी को मार डाला था।

वन्यजीवों के हमले

18 दिसंबर : चौखुटिया में बमनगांव के सीमापानी में महिला को तेंदुए ने मार डाला
06 नवंबर : बागेश्वर के द्यांगण गांव में तेंदुए ने मासूम को मार डाला
23 नवंबर : टनकपुर में शारदा रेंज में बाघ ने युवक को मार डाला
3 सितंबर : गरुड़ में तेंदुए ने मासूम बच्ची को मार डाला
19 सितंबर : बागेश्वर में तेंदुए ने मासूम को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed