{"_id":"62a0cbbdff03fb60d77d012c","slug":"for-nine-years-a-girl-s-name-is-a-beheaded-corpse-city-news-drn4140348154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ सालों से एक युवती का नाम है सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ सालों से एक युवती का नाम है सिर कटी लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सिर कटी लाश का राज अब भी उसे मारने वाले के सीने में दफन है। युवती आठ माह की गर्भवती भी थी। शरीर पर अन्य निशान आदि के बारे में भी खूब जानकारी की गई लेकिन लाख कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी नौ वर्षों में शिनाख्त नहीं करा पाई है। पुलिस के गुमशुदा रजिस्टर में आज भी उसका नाम सिर कटी लाश है।
मामला राजधानी के हाई सिक्योरिटी कैंट क्षेत्र में राजभवन के पास जंगल का था। यहां रोजाना कई महिलाएं कूड़ा बीनने आती थीं। इनमें से बीना और कुंती नाम की महिलाओं ने यहां एक बोरा देखा तो उसका मुंह खोल दिया। बोरे का मुंह खुलते ही एक हाथ बाहर आया। नजारा देखते ही दोनों के होश उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वह एक युवती की लाश थी, जिसका सिर गायब था। महिला के हाथों और पैर के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी हुई थी। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती आठ माह की गर्भवती है।
पुलिस ने क्षेत्र की करीब 250 गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड चेक किए। आसपास के अस्पतालों में भी जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के जिलों में इसकी फोटो भेजकर जानकारी जुटानी चाही। मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा गया। आसपास के क्षेत्रों में प्रेम प्रसंगों के विवादों की जानकारी भी ली गई। मौजूदा समय में इस लाश की शिनाख्त होना लगभग नामुमकिन है। लिहाजा, कागजी तलाश ही जारी है। युवती को डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रजिस्टर में नौ साल पहले सिर कटी लाश नाम मिला था।