फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cantt Board Business establishments will have to pay 25 000 rupees Fees

Dehradun Cantt Board: कैंट में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जेब करनी पड़ेगी ढीली, देना होगा 25 हजार तक शुल्क

Tue, 10 Oct 2023 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

कैंट में अभी तक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, जबकि कैंट क्षेत्र में बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैैं।

विज्ञापन
Dehradun Cantt Board Business establishments  will have to pay 25 000 rupees Fees
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

कैंट बोर्ड में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अब अलग-अलग व्यवसायिक गतिविधियों के लिए 25 हजार रुपये तक सालाना शुल्क देना होगा। कैंट बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन


सोमवार को अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता की अध्यक्षता में कैंट बोर्ड देहरादून की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई निर्णय लिए गए। कैंट में अभी तक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, जबकि कैंट क्षेत्र में बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैैं। बोर्ड बैठक में तय किया गया कि अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए शुल्क तय किया जाए। प्रथम चरण में शराब की दुकानों, बार व शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। अब होटल, वेडिंग प्वाइंट, लाज, आइसक्रीम फैक्ट्री और अस्पताल व नर्सिंग होम का भी शुल्क निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बेरहम मां: छह महीने के बच्चे पर नहीं आया तरस, हत्या कर नहर में फेंका शव, अब जेल में कटेगी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल को 20 हजार रुपये सालाना, वेडिंग प्वाइंट को 25 हजार रुपये सालाना, लाॅज को 500 रुपये प्रति रूम सालाना, आइसक्रीम फैक्ट्री को 10 हजार रुपये सालाना और अस्पताल व नर्सिंग होम को 25 हजार रुपये सालाना लाइसेंस शुल्क देना होगा। बैठक में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, पार्क, सोलर लाइट, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

कचरा बैैंक को जोड़ा जाएगा मोबाइल एप से

कैंट क्षेत्र में संचालित पालीथिन कचरा बैंक में अधिक प्लास्टिक वेस्ट जमा कराने के लिए कैंट बोर्ड अब इसे मोबाइल एप से जोडेगा। मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि एप के माध्यम से व्यक्ति पाॅलिथीन कचरा बैंक में क्यूआर कोड स्कैन कर कचरा जमा कर पाएगा। जितना कचरा वह जमा करेगा रकम सीधे उसके खाते में जमा हो जाएगी। हर बार कचरा जमा करने पर यह रकम जुड़ती रहेगी। व्यक्ति जब चाहे यह रकम यूपीआई के माध्यम से ले सकता है। इसके अलाावा प्लास्टिक कचरा जमा करने के लिए बड़े आवासीय क्षेत्रों में कलेक्शन ड्राइव चलाने का निर्णय भी कैंट बोर्ड ने लिया है। एप पर इसका नोटिफिकेशन एक दिन पहले आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed