फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food poisoning to 300 peoples Reason comes in Lab report 

उत्तराखंड: जांच रिपोर्ट में सामने आई 300 से ज्यादा लोगों को फूड प्वाइजनिंग की वजह, 4 की हो चुकी मौत

Sun, 30 Dec 2018 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Food poisoning to 300 peoples Reason comes in Lab report 
फूड प्वाइजनिंग

उत्तराखंड के बागेश्वर में बास्ती में 29 नवंबर को बारात को परोसे गए रायते और पानी में ई कोलाई, शिगेला बैक्टीरिया की मौजूदगी के चलते चार ग्रामीणों की मौत और 300 से अधिक बीमार हुए थे। प्रशासन और तीन विभागों की संयुक्त जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


 अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल ने बताया कि जल संस्थान की जांच रिपोर्ट में यह साफ कर दिया गया है कि बास्ती में बारातियों को दिए गए पानी में ई कोलाई व शिगेला बैक्टीरिया मौजूद था। पानी में कोलीफार्म की मात्रा न्यून थी और क्लोरीन की मात्रा नगण्य।
विज्ञापन


इधर, खाद्य रिपोर्ट में रायते का दूषित होना पाया गया है। रायते में स्थानीय खेतों में उगने वाले पीले फूल की पंखुड़िया मिली हैं, जो खतरनाक होता है। साथ ही पानी में भी बैक्टीरिया की पुष्टि खाद्य सुरक्षा विभाग ने की है। पानी के बर्तन की तलहटी में गंदगी तथा मरे हुए कीड़ों का होना भी पाया है। स्वास्थ्य विभाग की स्टूल टेस्ट रिपोर्ट में भी ई कोलाइ व शिगेला बैक्टीरिया होने की पुष्टि हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ई-कोलाई

ई-कोलाई इशचेरिचिया कोलाई का संक्षिप्त रूप है। जिला अस्पताल के डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि यह एक तरह का बैक्टीरिया है जो मनुष्यों और पशुओं के पेट में रहता है। इस बैक्टीरिया के ज्यादातर रूप हानिरहित हैं लेकिन कुछ ऐसे हैं जो पेट में मरोड़ और दस्त जैसे लक्षण पैदा करते हैं। कई बार इनकी वजह से लोगों का गुर्दा काम करना बंद कर देता है और संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। 
    
क्या है शिगेला  
कपकोट अस्पताल के डॉ बीएस रावत ने बताया कि शिगेला रॉड के आकार के बैक्टीरिया का एक जीन है जो आनुवांशिक रूप से ई-कोलाई से संबंधित है। शिगेला शरीर में बीमारी का कारण बनता है। यह केवल प्राकृतिक रूप से मनुष्यों और गोरिल्ला में पाया जाता है। संक्रमण के दौरान यह आमतौर पर पेचिश का कारण बनता है। शिगेला  दुनिया भर में दस्त के प्रमुख जीवाणु कारणों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed