फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food and Public Distribution Department

Dehradun News: सेलाकुई के श्रमिकों को मिलेगा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना का लाभ

Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Food and Public Distribution Department
Iखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

I

I
I





खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लेकर चौधरी फार्म में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शामिल डीलरों और श्रमिक उपभोक्ताओं को बताया गया कि अब किसी भी राशन की दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन लिया जा सकता है। बताया कि देहरादून जिले में सेलाकुई में सर्वाधिक संख्या में लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।



शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव खाद्य उत्तराखंड एन फैनई, निदेशक पीडी डीएफपीडी रवि शंकर, अपर सचिव रुचि मोहन दयाल, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती ने संयुक्त रूप से किया। निदेशक रवि शंकर ने कहा जैसे हम देश के किसी भी स्थान पर जाकर पैसा निकाल सकते हैं, उसी तरह अब खाद्य सामग्री भी किसी भी राशन की दुकान में उपलब्ध हो रही है। कहा कि एक देश एक राशन कार्ड योजना से यह संभव हो पाया है। कहा कि आज 120 करोड़ लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन




विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत दूसरे राज्यों के श्रमिक अब कहीं से भी राशन ले सकते हैं। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपर आयुक्त पीएस पांगती ने श्रमिकों, राशन डीलर और अन्य उपभोक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने डीलरों और उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ऐप और सरकार की योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम की व्यवस्था पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने संभाली। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील उनियाल, महेश शर्मा, विक्रम सिंह, नीरज मित्तल, वीर सिंह चौहान, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।








I700 लोगों को बांट फोर्टिफाइड चावलI



- कार्यक्रम में 700 लोगों को फोर्टिफाइड (पोषण युक्त) चावल के एक-एक किलोग्राम के पैकेट बांटे गए। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि संतुलित मात्रा में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन ए और जिंक के मिश्रण से फोर्टिफाइड चावल तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल को सामान्य चावलों में मिलाया जाता है। बताया कि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा हो रहा है। बताया कि कार्यक्रम में लोगों को फोर्टिफाइड के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed