फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fog slows down trains three cancelled Haridwar Uttarakhand train Status read All Updates in hindi

Roorkee: कोहरे का असर...ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, तीन निरस्त, लक्सर-रुड़की हाईवे पर वाहन भी रेंगते नजर आए

Tue, 16 Dec 2025 02:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 16 Dec 2025 02:49 PM IST
सार

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने लगी है। वहीं लक्सर-रुड़की हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन
Fog slows down trains three cancelled Haridwar Uttarakhand train Status read All Updates in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे का असर अब ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने लगा है। सोमवार को लंबी दूरी की योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर-पूर्णियाकोर्ट जंक्शन जनसेवा एक्सप्रेस और अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रही। इससे लक्सर, हरिद्वार, रुड़की और सहारनपुर की यात्रा करने वाले मुसाफिर परेशान हुए।

विज्ञापन


मौसम के बदलाव के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंची। इनमें जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 12 घंटे, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस व बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन


लक्ष्मीबाईनगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन 4-4 घंटे, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस व गोरखपुर- अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन भी 2 से 3 घंटे की देरी से चली। वहीं, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस, चंदौसी-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 30 से 60 मिनट की देरी से चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: सख्ती...पालतू कुत्ते ने किसी को काटा तो मालिक के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी, लगेगा जुर्माना

सीजन के पहले घने कोहरे में रेंगते नजर आए वाहन
सोमवार सुबह सर्द सीजन के पहले घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। इससे सुबह में मौसम खासा सर्द रहा। इस सीजन में पहले कोहरे के दौरान लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता कम होने के कारण कुछ मीटर दूर से आ रहे वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे। भारी वाहनों से चारपहिया और दोपहिया वाहनों में केवल हेडलाइट ही नजर आ रही थी। वहीं, सीजन के पहले कोहरे के दौरान सोमवार की सुबह सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक सर्दी का अहसास हुआ। सुबह के समय लोग देरी से घरों के बाहर निकले। सुबह के समय टहलने वाले लोगों की संख्या भी सामान्य दिनों से कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed