फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flyover will be cleaned, machines worth Rs 5 crores have been ordered from Germany

Dehradun News: फ्लाईओवर की होगी सफाई, पांच करोड़ की मशीनें जर्मनी से मंगाईं

Sat, 13 Sep 2025 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Flyover will be cleaned, machines worth Rs 5 crores have been ordered from Germany
Iबृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचीं दो मशीनें
विज्ञापन

I

I
I
Iराष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने जर्मनी से पांच करोड़ में दो रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी हैं। जर्मनी तकनीक से लैस ये मशीनें बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंच गई। जल्द ही इन्हें रूट प्लान तैयार कर स्मार्ट सिटी को सौंप दिया जाएगा। इन मशीनों में एक की क्षमता दो घन मीटर और दूसरी की क्षमता पांच घन मीटर धूल सोखने की है। दोनों की गति सात किमी प्रति घंटा है। इसके अनुसार एक मशीन सात किमी की सफाई एक घंटे में करेगी। बड़ी मशीन राजपुर रोड, चकराता रोड, जीएमएस रोड सहित अन्य चौड़े मार्गों पर सफाई करेगी तो छोटी मशीन से गलियों में सफाई कराई जाएगी। इससे पहले ट्रायल किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से रूट निर्धारित किया जाएगा कि किस रोड पर कौन सी मशीन काम करेगी।
I
I
I
I
I
Iदो साल तक खर्च भी कंपनी ही उठाएगी
I

I
I
Iदो साल तक मशीनों का खर्च संबंधित कंपनी ही उठाएगी। इसमें मशीन पर खर्च होने वाला तेल, ड्राइवर की तनख्वाह, रख-रखाव, इनके ब्रहश बदलना आदि का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iपर्यावरण मित्रों को भी मिलेगी राहत
I

Iयह मशीन एक बार में करीब 20 किमी सड़क की सफाई करती है। देहरादून के लोग जब सुबह-सुबह टहलने के लिए जाएंगे तो उन्हें साफ-सुथरी सड़कें मिलेंगी। मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से अच्छी सफाई भी हो जाएगी साथ ही इससे मेन पॉवर भी कम लगेगी। इन सड़कों पर काम करने वाले पर्यावरण मित्रों को दूसरी जगह पर लगाया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed