फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flood of tourists gathered in Chakrata, number crossed three thousand

Dehradun News: चकराता में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, संख्या तीन हजार के पार

Sat, 03 Feb 2024 03:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Flood of tourists gathered in Chakrata, number crossed three thousand
बर्फबारी के बाद शुक्रवार को चकराता में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। संख्या तीन हजार के पार पहुंच गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चटक धूप और सर्द हवाओं के बीच पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मौज-मस्ती की। एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके। बच्चों ने जगह-जगह स्नो मैन बनाए। पर्यटकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
विज्ञापन




शुक्रवार को चकराता में चटक धूप खिली थी। मौसम साफ होने के साथ दिल्ली और उत्तरप्रदेश से काफी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। छावनी बाजार में पर्यटकों के वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। पर्यटकों ने बाजार में नाश्ता किया। इस दौरान फास्ट फूड, मैगी, चाय, बंद, ब्रेड ऑमलेट, चिप्स, चॉकलेट, पान बोतल आदि की जमकर बिक्री हुई। उसके बाद पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर घूमने के लिए निकल गए।
विज्ञापन




पर्यटक आलू मंडी, धारनाधार, जाड़ी, लोखंडी, ठाना डांडा, चौरानी, बैराट खाई आदि में करीब आधा फुट बर्फ को देखकर खुशी से झूम उठे। बर्फ में जमकर मस्ती की। बर्फ पर फिसलते हुए और गोले बनाकर दूसरे पर फेंक कर खूब आनंद उठाया। बच्चों ने तरह-तरह के स्नो मैन बनाए और उनके साथ खूब खेले। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर फोटो खींची। दोपहर बाद क्षेत्र में फिर से शीतलहर चलना शुरू हो गई। उसके बाद कई पर्यटक वापस लौटने लगे। कई पर्यटक होटलों में अपने कमरों में चले गए। पर्यटकों ने चकराता बाजार में पहाड़ी दालों और अन्य उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसपास क्षेत्रों से भी बर्फबारी का आनंद उठाने पहुंचे लोग

बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सहारपुर, पांवटा, देहरादून, प्रेमनगर, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, कालसी और साहिया से भी लोग चकराता आए। दिन भर चकराता के पर्यटन स्थल और बाजार पर्यटकों से गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed