फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flood in kotdwar after heavy rain 

कोटद्वार: बाढ़ से कई घरों में घुसा पानी और मलबा, सबकुछ तहस-नहस हुआ देख दहशत में आए लोग

Fri, 22 Sep 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 22 Sep 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Flood in kotdwar after heavy rain 

बृहस्पतिवार रात एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात हो गए। उफनाई नदियों से आसपास की आबादी में बाढ़ का मलबा और पानी घुस गया। रिफ्यूजी कालोनी में मलबा और पानी घुसने से लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन


लोगों ने रात को भारी बारिश की आशंका में दूसरे स्थानों पर शरण ली। हाल में मलबा हटाकर साफ किए गए प्राथमिक स्कूल नंबर नौ में रात को फिर से मलबा और पानी घुस गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन


रिफ्यूजी कालोनी की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन कर बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम करने की गुहार लगाई। कहा कि अब भी आमपड़ाव, सीएसडी कैंटीन और एमटी कैंप का बरसाती पानी कालोनी में घुस रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Flood in kotdwar after heavy rain 

कोटद्वार क्षेत्र में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से लोग दशहत में हैं। बृहस्पतिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को एक बार फिर से विगत तीन और चार अगस्त को आई बाढ़ की याद दिला दी।

दो घंटे की बारिश में जहां शहर की सड़कें पानी में डूब गई, वहीं रिफ्यूजी कालोनी में फिर से मलबा और पानी घुस गया। प्राथमिक स्कूल नंबर नौ में बारिश का मलबा और पानी घुस गया। इस स्कूल की हाल में ही शिक्षकों ने लोगों के सहयोग से सफाई कराई थी।

स्टेशन रोड, झंडाचौक जैसे मुख्य मार्ग बरसाती नाले में तब्दील हो गए। स्टेशन रोड पर तीन बाइक बह गई, जो पानी थमने के बाद काफी दूर जाकर मिली। सूर्यानगर और आमपड़ाव में भी बरसात का पानी आबादी में घुस गया।  

Flood in kotdwar after heavy rain 

 रिफ्यूजी कालोनी निवासी शशिरानी, राजू आहूजा, बेला भाटिया, दीपा, अंजू, बबीता, सुदेश, रेखा भाटिया और उषा भाटिया समेत कई लोगों ने तहसील पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

बाढ़ प्रभावित लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर रिफ्यूजी कालोनी में बाढ़ सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। भारी बारिश से कोटद्वार बाजार समेत आमपड़ाव की दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते सड़कें नालियों में तब्दील हो गई थी।

स्टेशन रोड के रचित एलाबादी ने बताया कि देर शाम हुई बारिश से स्टेशन रोड पानी से लबालब हो गई। नगर सभासद विनय भाटिया ने बताया कि रिफ्यूजी कालोनी निवासी राजकुमार भाटिया और राजेंद्र सिंह नेगी के घर में और सरदार स्वर्ण सिंह की दुकान में पानी भर गया था। तहसीलदार छवाण सिंह रावत ने कहा कि देर शाम आई बारिश से रिफ्यूजी कालोनी के कुछ घरों में पानी घुसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed