फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flames climbed nine shops

फायर ब्रिगेड हुई लेट, आग की भेंट चढ़ी नौ दुकानें

Tue, 10 Sep 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Tue, 10 Sep 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
Flames climbed nine shops

टिहरी की कोटी कालोनी में बीती रात आग लगने से नौ दुकानें राख हो गई। इन दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया।

विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास में एक व्यापारी भी पैर फिसल जाने गिरकर घायल हो गया। सोमवार को इस हादसे के चलते क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही।

सूचना देने के बाद भी दमकल वाहन देर से पहुंचने पर व्यापारियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।

शार्ट सर्किट से लगी आग
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। रविवार को रात करीब ढाई बजे कोटी कालोनी की दुकानों में एकाएक आग की लपटें उठने लगी।

आसपास रह रहे लोगों ने आग लगी देखकर शोर मचाया जिस पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बहुत कोशिश की लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। लोग बार-बार दमकल अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन लगभग दमकल दस्ता करीब एक घंटे बाद पहुंचा।
विज्ञापन


चिकित्सालय में भर्ती
इस अग्निकांड में अजय पाल सिंह राणा के मेडिकल स्टोर के अलावा नरेंद्र कुमार जोशी, आनंद सिंह सजवाण, गोपाल अरोड़ा, कमल अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, वीर सिंह राणा और मुकेश भटनागर की दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दुकानों में कुछ भी सामान नहीं बच पाया। व्यापारी विनोद अरोड़ा आग पर पानी डालते समय पैर फिसल कर गिर घायल हो गए। अरोड़ा को 108 एंबुलेंस की मदद से चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

इनका भी सुनिए
आग लगने से प्रभावित सभी व्यापारी टिहरी बांध विस्थापित हैं। टीएचडीसी की ओर से ये दुकानें आंवटित की गई थी। टीएचडीसी को जल्द दुकानों की मरम्मत और उनके ऊपर लेंटर डालना चाहिए। प्रभावित व्यापारियों को यदि सरकार की ओर से राहत नहीं मिलेगी तो सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

- कुलदीप पंवार अध्यक्ष व्यापार मंडल कोटीकालोनी

आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आज ही शासन को नुकसान की रिपोर्ट भेज दी जाएंगी। प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से जल्द मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
- पारितोष वर्मा एसडीएम टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed