फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   flag march with paramilitary forces in sensitive areas

Dehradun News: संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैगमार्च

Thu, 07 Mar 2024 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
flag march with paramilitary forces in sensitive areas
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही विभिन्न बॉर्डर चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग भी की गई। इस दौरान बॉर्डर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


देहरादून जिले में इस वक्त चुनावों के मद्देनजर एसएसबी की 62वीं बटालियन पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमों ने बुधवार को सीओ प्रेमनगर के नेतृत्व में त्यागी मार्केट, ठाकुरपुर, स्मिथनगर, मोहनपुर आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान फोर्स ने लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस वक्त चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक पुख्ता किया गया है। पुलिस लगातार आंतरिक और बॉर्डर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही अर्द्धसैनिक बलों ने भी पुलिस के साथ मिलकर चेकपोस्ट पर चेकिंग की। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को चेक किया गया। बॉर्डर चेकपोस्ट पर पीएसी को भी तैनात किया गया है। इस दौरान शराब की तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जनपद की सीमाओं पर लगातार सीसीटीवी कैमरों से भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed